SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल… रविवार सुबह 6.40 बजे खरगोन में भीषण हादसा
कार डालकी से बुरहानपुर जा रही थी, जिसमें बारात के लोग शामिल थे। मृतकों की पहचान रामलाल और शोभाराम के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Solar, 17 Nov 2024 10:32:30 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 17 Nov 2024 10:34:17 AM (IST)

नईदुनिया, खरगोन। रविवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई।
5 लोग घायल हैं, जिनमें स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी शामिल है। हादसा रविवार सुबह 6.40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान रामलाल और शोभाराम के रूप में हुई है। कार
डालकी से बुरहानपुर जा रही थी। कार एक बारात का हिस्सा थी।
सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो गाड़ी बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। घायल ड्राइवर का भी इलाज जारी है। हादसा पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने जवाहर मार्ग के मोड पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खरगोन कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
खबर अपडेट हो रही है…

