Bhopal Crime Information: साड़ी के फंदे पर लटका मिला आरपीएफ जवान की पत्नी का शव
राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की खुदकुशी का मामला आया है। मृतक महिला के स्वजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस के पति आरपीएफ जवान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल वाले वहां से गायब हो गए थे।
By prashant vyas
Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 05:58:34 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:58:34 PM (IST)
HighLights
- स्वजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप।
- महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब मिले।
- पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू की है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के बजरिया इलाके में आरपीएफ जवान की पत्नी का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। महिला की ननद ने उसके स्वजनों को खुदकुशी की जानकारी दी, आनन-फानन में उसके माता-पिता घर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले थे और बेडरूम में शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला था।
वहीं महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब मिले। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है। मृतक महिला के स्वजनों ने बताया कि सात महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वे कार और प्लाट की मांग करते थे। नहीं देने पर हमारी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दामाद की पोस्टिंग मुंबई में थी, वह गुरूवार को वापस घर आया था।

