Esha Deol separates from husband Bharat Takhtani, seperated for youths effectively being | ईशा देओल पति भरत तख्तानी से अलग हुईं: शादी के 12 साल बाद लिया डिवोर्स, कपल ने जॉइन्ट स्टेटमेंट में अलग होने की बात कही
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तलाक की अफवाहों के बीच ईशा देओल और भरत तख्तानी ने कंफर्म कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक जॉइन्ट स्टेटमेंट जारी किया है।
स्टेटमेंट में लिखा- हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि अब हम साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोनों बच्चों का भविष्य सबसे अहम है और हमेशा रहेगा। उम्मीद करते हैं कि आप लोग हमारी प्राइवसी की रिस्पेक्ट करें।

ईशा देओल ने 29 जून, 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की।
ईशा पार्टीज और फंक्शंस में मां के साथ नजर आती हैं
ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें पिछले कुछ समय से सुर्खियों में थीं। दरअसल ईशा देओल अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पति के साथ फोटोज पोस्ट किया करती थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया था। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि शायद कपल के बीच सब ठीक नहीं है।
यहां तक कि ज्यादातर पार्टीज और फंक्शंस में भी वे अपनी मां हेमा मालिनी के साथ नजर आने लगी थीं। हेमा मालिनी के जन्मदिन के अवसर पर जहां पूरा परिवार मौजूद था, वहीं भरत तख्तानी शामिल नहीं हुए थे।

ईशा देओल मां हेमा मालिनी के साथ।
ईशा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा
ईशा देओल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी डेब्यू फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ की एक वीडियो क्लिप शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा- कभी कभी आपको चीजों को बस छोड़ देना होता है और अपने दिल की धड़कन पर डांस करना होता है। ईशा ने आगे लिखा- मेरी पहली फिल्म का थ्रोबैक जब मैं 18 साल की थी। ये मेरी पहली फिल्म थी और इसलिए हमेशा खास रहेगी।

ईशा देओल के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था।
ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को मुंबई में शादी की। दोनों मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे। ईशा और भरत बचपन के दोस्त थे। शुरुआत से ही भरत को ईशा पसंद थीं और उनको ईशा पर क्रश भी था। दोनों की ये दोस्ती वक्त के साथ प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था।
ईशा ने शादी के पांच सालों बाद 2017 में बेटी राध्या को जन्म दिया। वहीं साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया।

ईशा देओल अपनी दोनों बेटियों- राध्या और मिराया के साथ।

