घायल Rishabh Pant ने कीवी गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, बना डाला ये शानदार रिकॉर्ड

घायल Rishabh Pant ने कीवी गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, बना डाला ये शानदार रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए। ध्रुव जुरेल को मैदान में उतरना पड़ा, लेकिन पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और अर्धशतक बनाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 19 Oct 2024 01:08:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 19 Oct 2024 01:08:18 PM (IST)

ऋषभ पंत का खूब चला बल्ला।

HighLights

  1. भारत ने पहली पारी में सिर्फ 46 रन बनाए।
  2. विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत चोटिल हुए।
  3. पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ वापसी की थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का सड़क दुर्घटना के बाद टेस्ट में शानदार कमबैक हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पिछले महीने टेस्ट फॉर्मेट में एतिहासिक वापसी करते हुए शतक जड़ा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज हो रही है। उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार फिफ्टी जड़ी है।

पहली पारी में बनाए थे 20 रन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में मात्र 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। टीम की तरफ से कोई प्लेयर कमाल नहीं दिखा पाया था। सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत के ही बल्ले से निकले थे। उन्होंने 49 गेंदों में 20 रन बनाए थे। ऋषभ पंत को फिल्डिंग के दौरान घुटनों में चोट लग गई थी। उसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।

घायल पंत ने जड़ दी फिफ्टी

पहली पारी में फिल्डिंग के दौरान घुटने की चोट लगने से परेशान ऋषभ ने दूसरी पारी फिफ्टी जड़ दी। वह अपने पुराने अवतार में नजर आए। बारिश की संभावनाओं के बीच उन्होंने गजब के शॉट्स दिखाए। भारतीय विकेटकीपर ने 55 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था। पंच 56 गेंदों में 53 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

भारतीय विकेटकीपर का टेस्‍ट में 50+ स्‍कोर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी ने 144 पारियों में 39 बार अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। फारुख इंजीनियर ने 87 पारियों में 18 अर्धशतक बनाएं हैं। ऋषभ पंत इस लिस्ट में सबसे युवा हैं। उन्होंने मात्र 62 पारियों में ही 18 बार फिफ्टी बनाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैयद किरमानी ने 124 पारियों में 14 अर्धशतक बनाए।