मध्य प्रेदश के जबलनुर में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित किए नए–नए कीर्तिमान को 100 से ज्यादा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को इसकी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसरो, ब्रहमोस, डीआरडीओ जैसी बड़ी संस्थाएं अपना स्टाल लगा रही हैं।
By Alok Banerjee
Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 12:50:28 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 12:50:28 PM (IST)
HighLights
- पारंपरिक लोक नृत्य गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना की प्रस्तुतियां।
- नए–नए कीर्तिमान को 100 से ज्यादा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी।
- नई खोजों, तकनीकों और इनोवेशंस से परिचित कराना उद्देश्य।
नईदुनिया, जबलपुर(CM Dr. Mohan Yadav In Jabalpur)। जन-जन में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए मध्य प्रदेश में 15 से 18 नवंबर के बीच प्रथम महाकोशल विज्ञान मेला स्थानीय वेटरनरी कालेज मैदान में आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान मेला का शुभारंभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा शिवकुमार शर्मा, महापौर जगत बहादुर सिंह रहे।
गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअली शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल
- राजा शंकरशाह कुवर रघुनाथशाह संग्रहालय में मंत्री राकेश सिंह शामिल।
- शहर के आधारताल तिराहे पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
- पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश गुरूपर्व के कार्यक्रम में ।
- वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में महाकौशल विज्ञान परिषद आयोजित कर रहा है।
- प्रथम महाकौशल विज्ञान मेला एवं आरोग्य एक्सपो के उद्घाटन समारोह में।
राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया
जबलपुर में मालगोदाम चौराहा स्थित राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय देखने पहुंच रहे लोग। छिंदवाड़ा के बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का वर्चुअली लोकापर्ण कर राष्ट्र को समर्पित किया।
पारंपरिक लोक नृत्य गुदुम्ब, शैला, करमा व रीना की प्रस्तुतियां
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जनजाति कार्य मंत्री डा कुंवर विजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल।
प्रस्तुतियों के साथ समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी
समारोह में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना की प्रस्तुतियों के साथ समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी।
उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली नई खोजों, तकनीकों और इनोवेशंस से परिचित कराना
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मप्रसीएसटी के महानिदेशक डा अनिल कोठारी, महाकोशल विज्ञान परिषद के अध्यक्ष डा एसपी गौतम और ट्रिपल आइटीडीएम के निदेशक डा भारतेंदु कुमार सिंह आयोजन समिति से मौजूद रहेंगे। इस मेले को आयोजित करने का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली नई खोजों, तकनीकों और इनोवेशंस से परिचित कराना है।