Bilaspur Political Information: बीजेपी की सरकार में जंगल राज,छात्र तक सुरक्षित नहीं

बस्तर का आदिवासी अब रायपुर में भी सुरक्षित नहीं है। आदिवासी बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला जा रहा है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में रहने वाला 21 साल के मंगल मुराया का कसूर क्या था? उसने पढ़ाई करने नया रायपुर के एक निजी कालेज में एडमिशन लिया था। उसका सिर्फ इतना ही कसूर था कि वह आदिवासी था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 12:56:47 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jul 2024 12:56:47 AM (IST)

Bilaspur Political News: बीजेपी की सरकार में जंगल राज,छात्र तक सुरक्षित नहीं
आदिवासी छात्र की मौत पर गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आह्वाहन पर सीएमडी चौक में एनएसयूआइ प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी व प्रदेश सचिव रंजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे जंगल राज के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि बेहद दुर्भाग्यजनक है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं है।

बस्तर का आदिवासी अब रायपुर में भी सुरक्षित नहीं है। आदिवासी बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला जा रहा है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में रहने वाला 21 साल के मंगल मुराया का कसूर क्या था? उसने पढ़ाई करने नया रायपुर के एक निजी कालेज में एडमिशन लिया था। उसका सिर्फ इतना ही कसूर था कि वह आदिवासी था। उसने लिफ्ट मांगा था कि सरेआम गाड़ी में बैठा कर ले जाया गया और पीट-पीट कर मार डाला गया। हत्यारों ने उसका एटीएम कार्ड छिन लिया और पिन नंबर मांग रहे थे। क्या यही है कानून का राज, जहां पर रास्ता पूछने पर एक कालेज के छात्र को मार डाला गया। प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी ने कहा की 6 माह में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। गुंडे, अपराधी, लूटेरे, चोर बेलगाम हो गये है, दुष्कर्म और हत्याएं आम हो गई है। इन घटनाओं को रोकने की दिशा में सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। वहीं प्रदेश सचिव रंजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी और आदिवासी अपने को असहाय महसूस कर रहा है। कहने को तो प्रदेश का मुखिया आदिवासी है लेकिन वह आदिवासियों को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव आमीन श्रीवास्तव, प्रखर सिंह ठाकुर,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव, जिला उपाध्यक्ष गौरव परिहार, पुष्पराज साहू ,रिहान रात्रे, प्रदीप सिंह,शान सिंह ठाकुर, करण यादव आदि मौजूद थे।