भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी में भर्ती, 7 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट, हालत स्थिर

Lal Krishna Advani: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डॉ. विनीत सूरी की ऑब्जर्वेशन में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 11:04:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 11:04:42 PM (IST)

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी में भर्ती, 7 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट, हालत स्थिर
लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Lal Krishna Advani: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सात दिन में दूसरी बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। वे फिलहाल डॉक्टर विनीत सुरी के ऑब्जर्वेशन में हैं। उनकी हालत स्थिर है।

26 जून को एम्स में भर्ती किया गया था

इससे पहले 26 जून को उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का एक छोटा-सा ऑपरेशन हुआ है। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

खबर अपडेट की जा रही है।