22 महीने बाद पूरा हुआ संकल्प, अब बिना पगड़ी नजर आएंगे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, अयोध्या पहुंच किया यह काम, देखें वीडियो

22 महीने बाद पूरा हुआ संकल्प, अब बिना पगड़ी नजर आएंगे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, अयोध्या पहुंच किया यह काम, देखें वीडियो

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का संकल्प पूरा हो गया है। इसी के चलते वे दलबल के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां वे रामलला के दर्शन भी करेंगे। उन्होंने महागठबंधन सरकार के दौरान पगड़ी पहनी थी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 09:40:01 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 09:40:01 AM (IST)

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी -फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष थे चौधरी
  2. गठबंधन सरकार हटाने का लिया था संकल्प
  3. संकल्‍प पूरा होने के बाद सरयू में उतारी पगड़ी

Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary एजेंसी, अयोध्‍या। बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू नदी में स्नान किया और अपनी पगड़ी उतारी। वे अब रामलला के दर्शन करेंगे।

दरअसल, सम्राट चौधरी ने बिहार में जंगल-राज व अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए पगड़ी यानी मुरेठा बांधा था। उन्होंने कहा कि सरकार बनाकर उनका संकल्प पूरा हो गया है।

क्यों पहनी थी पगड़ी

बिहार की महागठबंधन की सरकार के दौरान सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष थे। इस दौरान महागठबंधन सरकार के मुखिया को पद से हटाने का संकल्प लिया था। सम्राट चौधरी का कहना है कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगल-राज के प्रतीक महागठबंधन से अलग हो गए और मुख्यमंत्री पद से भी त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद राज्‍य में एनडीए सरकार बनने के बाद उनका संकल्प पूरा हो गया।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन