Bhopal News: उड़ानों पर मानसून का असर, मई के मुकाबले जून में कम हुए यात्री

Bhopal Information: उड़ानों पर मानसून का असर, मई के मुकाबले जून में कम हुए यात्री

जून अंतिम सप्ताह में मानूसन की दस्तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से यात्रियों की संख्या कम हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया क‍ि इस साल कुछ नए रूट पर उड़ानें शुरू करने की योजना है, ऐसे में यात्री संख्या भी बढ़ेगी। हमारा लक्ष्‍य अध‍िक से अध‍िक लोगों तक बेहतर सुव‍िधाएं उपलब्‍ध कराना है।

By dilip mangtani

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 09:48:42 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 09:48:42 PM (IST)

राजा भोज एयरपोर्ट।

HighLights

  1. अचानक उड़ानें निरस्त होना भी यात्री कम होने की वजह
  2. मई में एक लाख 42 हजार 876 यात्रियों ने क‍िया सफर
  3. जून में यह संख्या एक लाख 34 हजार 166 दर्ज की गई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। वैसे तो राजा भोज एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों की यात्रा करने वालों की औसत संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन मानसून की दस्तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने का असर यात्री संख्या पर नजर आ रहा है। मई के मुकाबले जून माह में यात्रियों की संख्या कम दर्ज की गई है।

हालांकि यात्रियों की संख्या लगातार चौथे माह सवा लाख से अधिक रही है, मई में एक लाख 42 हजार 876 यात्रियों ने देश के विभिन्न शहरों तक सफर किया। एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून में यह संख्या एक लाख 34 हजार 166 दर्ज की गई है। विमानों के फेरे भी कम हुए हैं। जून माह में तेज गर्मी के कारण कई उड़ानें निरस्त हुई थीं। अंतिम सप्ताह में मानूसन की दस्तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से यात्रियों की संख्या कम हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है किइस साल कुछ नए रूट पर उड़ानें शुरू हो सकती हैं। ऐसे में यात्री संख्या भी बढ़ेगी।

यात्रियों की संख्या, विमानों के फेरे

माह वर्ष यात्री संख्या विमानों के फेरे
फरवरी 2024 118,959 1123
मार्च 2024 129,299 1304
अप्रैल 2024 130,157 1314
मई 2024 142,876 1312
जून 2024 134,166 984