T20 World Cup: मत कर सो जा… सूर्यकुमार ने अपने टीममेट को दिया ऐसा जवाब कि…

T20 World Cup: मत कर सो जा… सूर्यकुमार ने अपने टीममेट को दिया ऐसा जवाब कि…

नई दिल्ली. भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर इस खेल की बादशाहत अपने नाम कर ली है. लेकिन जिन खिलाड़ियों ने भारत को यह वर्ल्ड कप जिताया है, वे तूफान में फंस गए हैं. होटल में कैद भारतीय क्रिकेटर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और खूब तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. एक तस्वीर टीम के सबसे युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने शेयर की. इस पर सूर्यकुमार यादव ने ऐसा जवाब दिया कि देखते ही देखते यह वायरल हो गया.

यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में यशस्वी ने एक हाथ से वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए हुए हैं और उनके चेहरे पर चैंपियन वाली स्माइल है. उनके पीछे कुलदीप यादव मोबाइल पर नजरें गड़ाए बैठे हुए हैं.

यशस्वी जायसवाल इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखते हैं, ‘शब्दों में बयां नहीं कर सकता.’ इस पर सूर्यकुमार यादव ने यशस्वी के मजे लेते हुए जवाब दिया, ‘मत कर सो जा.’ सूर्यकुमार के इस जवाब को ही 1.55 लाख लाइक्स मिल गए हैं, जबकि करीब 3 हजार लोगों ने इस पर कॉमेंट किए हैं.