Amarnath Yatra: बस के ब्रेक फेल होने से मची अफरातफरी, चलती बस से कूदे श्रद्धालु, देखें Video

Amarnath Yatra: बस के ब्रेक फेल होने से मची अफरातफरी, चलती बस से कूदे श्रद्धालु, देखें Video

रामबन के नाचिलाना इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई, जब एक चलती बस से यात्री चीखते हुए कूदने लगे। सेना और पुलिस ने मामले को जानने की कोशिश की, तो पता चला की बस के ब्रेक फेल हो गए थे। सेना और जवानों के प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 08:57:00 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 08:57:00 PM (IST)

ब्रेक फेल होने पर चलती बस से कूदते यात्री।

HighLights

  1. अमरनाथ यात्रा से वापस आ रही बस हुई खराब।
  2. ब्रेक फेल होने पर चलती बस से कूदे यात्री।
  3. लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो।

एजेंसी, रामबन। अमरनाथ यात्रियों को लेकर वापस आ रही बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराएं यात्रियों ने बस एक-एक कर कूदना शुरू कर दिया। इस दौरान सेना और पुलिस ने बस के सामने बैरियर लगाकर सभी जान बचाई। बस से कूदे यात्रियों को चोटें भी लगी हैं।

मामला रामबन जिला के नाचिलाना इलाके का है। यहां मौजूद सेना, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सभी अमरनाथ यात्रियों की जान बचा ली। दरअसल, सेना, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ना होती तो बस खाई में गिर जाती है। ऐसे में कई यात्रियों की मौत हो जाती। नाचिलाना इलाके में बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस दौरान सभी यात्री घबराकर चीखने लगे और बस से कूदने लगे।

सेना ने चलती बस पर पाया काबू

इस दौरान कुछ यात्री बस से कूदकर जान बचाने में सफल गए, लेकिन वह जैसे ही जमीन पर गिरे तो पत्थरों की वजह से घायल हो गए। सेना, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने बस को देखा तो उन्होंने बिना देरी किए बस का पीछा किया। उन्होंने बस के अगले पिछले टायरों में पत्थर लगा दिया, जिससे वह रुक गई। ऐसा कर उन्होंने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस हादसे में सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सेना के कैंप में कुछ घायल यात्रियों का इलाज हो रहा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ यात्रियों ने घबराकर बस से छलांग दी है।