‘तुमको पता नहीं है…’ रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद ऐसा क्या कहा, जो हंस पड़े सभी

‘तुमको पता नहीं है…’ रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद ऐसा क्या कहा, जो हंस पड़े सभी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैच के दौरान अपनी कही बातों और हाजिर जवाबी को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर रोहित एक बार सुर्खियों में हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार के सवाल पर रोहित शर्मा ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग खिलखिला उठे.

टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने हाथ में लेकर बारबाडोस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. तभी वहां एक मौजूद एक पत्रकार ने उनसे पूछा, क्या अच्छेपन पर विश्वास भरोसा रखना मुश्किल हो रहा था और अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता जरूरी है, चाहे वह आप हों, टीम हो या राहुल द्रविड़ हों, क्या ये जरूरी है?