पीएम मोदी ने टीम इंडिया को किया फोन, T20 विश्व कप में जीत पर दी बधाई, हार्दिक-सूर्या की खूब की तारीफ

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को किया फोन, T20 विश्व कप में जीत पर दी बधाई, हार्दिक-सूर्या की खूब की तारीफ

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की तारीफ की. उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की.

पीएम मोदी ने हार्दिक पटेल के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की. प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया.

पीएम मोदी ने इसके साथ कप्तान रोहित शर्मा से अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं. आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है. आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा. आज सुबह आपसे बात करके खुशी हुई.’