T20 World Cup: जीत के बाद वाइफ ने लिया जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू, क्या बातचीत हुई? गले भी मिले

T20 World Cup: जीत के बाद वाइफ ने लिया जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू, क्या बातचीत हुई? गले भी मिले

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता. भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की. फाइनल में भी उन्होंने 2 विकेट लिए. जीत के बाद उनका इंटरव्यू संजना गनेशन ने लिया. जो उनकी वाइफ भी है. आइए जानते हैं इंटरव्यू में बुमराह से क्या बात हुई.

इंटरव्यू में संजना ने उनसे पूछा,” 13 साल बाद इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता. आप कैसा फील कर रहे हैं? बुमराह ने कहा,” हम नर्वस थे लेकिन अब काफी अच्छा लग रहा है. इस तरह जीत के. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है. एक पिता के रूप में यहां जीता हूं इससे अच्छी फीलिंग और क्या हो सकती है. टूर्नामेंट में इस तरह कंट्रीब्यूट करना काफी अच्छा लगा. हम बहुत शांति से खेले. हम परेशान नहीं हुए. संजना ने उनसे आगे पूछा, “आखिरी के ओवर में देखा गया कि आपने, अर्शदीप और हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी की. इसके पीछे क्या सोच थी? इसपर जसप्रीत बुमराह ने कहा,” हम बहुत कॉन्फिडेंट थे. वो जो वेरायटी उन्होंने डाली वो कमाल की थी.

T20 World Cup 2024: जीत के बाद मालामाल हुई टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को भी मिले करोड़ों रुपए, जानें प्राइज मनी