टी20 वर्ल्डकप चैंपियन बनी टीम इंडिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उन्हें तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने भी बधाई दी है. इसमें एक बड़ा नाम गौतम गंभीर का है. गंभीर दिग्गज पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. वह 2011 में वनडे वर्ल्डकप जीतने वाली टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने उस टूर्नामेंट के करीब-करीब हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में उनकी 97 रनों की शानदार पारी से इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंची थी.
अब गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर उसे बधाई दी है. हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसके लिए केवल एक शब्द लिखा है- CHAMPIONS! पोस्ट के साथ गंभीर ने टीम इंडिया की एक तस्वीर भी शेयर की है. इसके बाद गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर हजारों कॉमेंट आए हैं. उनके फैन्स लिख रहे हैं- Subsequent mission is to life the ODI world cup below your management as a coach. ये गंभीर के कोच बनने की स्थिति में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने का टार्गेट दे रहे हैं. गौतम गंभीर ने इस पोस्ट में किसी खास खिलाड़ी या टीम में जीत के टर्निंग प्वाइंट्स के बारे में कुछ नहीं लिखा है. वहीं कई अन्य बड़े क्रिकेटर्स ने टीम के कुछ खिलाड़ियों की खासतौर पर तारीफ की है.
गंभीर के कोच बनने की संभावना
दरअसल, मीडिया में ऐसी चर्चा जोरों पर है कि अब राहुल द्रविड़ कोच पद से हट जाएंगे और उनकी जगह गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए कोच हो सकते हैं. ऐसे 2011 में वनडे वर्ल्डकप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे गौतम गंभीर के लिए उनके फैन्स अभी से टार्गेट सेट करने लगे हैं. हालांकि गौतम गंभीर के अगले कोच बनने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
गंभीर के एक अन्य फैन लिखते हैं कि भैया अगर चैंपियन्स ट्रॉफी पाकिस्तान में होती है तो इंडिया नहीं खेलेगा. कुछ फैन्स टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में भी चैंपियन बनाने की बात कर रहे हैं. कुछ अन्य फैन्स लिख रहे हैं- वन मोर वर्ल्ड कप. गंभीर ने अभी हाल ही में आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन बनाया है. वह कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच थे.
FIRST PUBLISHED : June 30, 2024, 10:14 IST





