ब्रिजटाउन. दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर सितारों से सजी इस टीम ने टी20 विश्व कप जीत लिया. इसी के साथ, आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया. विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर पिछले साल का अधूरा सपना पूरा हो गया. इस जीत के साथ ही, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की आंखें भी छलछला गई. हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत भारतीय टीम के कई खिलाड़ी भावुक हो गए. रोहित की पत्नी रितिका भी रो रही थीं. उधर, दक्षिण अफ्रीका के ड्रेसिंग रूम में माहौल गमगीन था. तभी भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ने ऐसा किया कि आपका भी दिल भर आएगा.
दरअसल, हार से दुखी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पर जमीन में बैठे थे. इसी बीच उनके पास धीरे से भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत पहुंचे. उन्होंने क्विंटन को गले लगाया और सांत्वना दी. पंत की यह अंदाज क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आया. साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ फाइनल में बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा सके लेकिन मैच के बाद उन्होंने दिल जीत लिया. पूरी टीम जीत का जश्न मना रही थी, तब क्विटंन डीकॉक को पंत सांत्वना देते नजर आए. माना जा रहा है कि यह क्विटंट डीकॉक का अंतिम विश्व कप था.
T20 World Cup : भारत की जीत के बाद छलका पंड्या का दर्द, बोले- ‘मेरे पिछले 6 माह…’
क्विटंन डीकॉक ने बनाए थे 39 रन
क्विटंन डीकॉक ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए थे. इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया. अर्शदीप सिंह ने उन्हें कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया था. एक समय तो ऐसा भी आया जब मैच दक्षिण अफ्रीका की जद में आ गया था लेकिन हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के अविश्वनीय कैच की बदौलत भारत ने मैच में नाटकीय ढंग से वापसी की और मैच जीत दर्ज की.
Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, Rishabh Pant
FIRST PUBLISHED : June 30, 2024, 11:10 IST





