Month-to-month Horoscope July 2024: जुलाई में किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कैसा रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Month-to-month Horoscope July 2024: जुलाई में किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कैसा रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Month-to-month Horoscope July 2024: मेष राशि के जातक जुलाई महीने में अपने अंदर ऊर्जा को महसूस करेंगे। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए माह ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी से मासिक राशिफल।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 07:12:40 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 07:12:40 PM (IST)

जुलाई मासिक राशिफल 2024

HighLights

  1. मिथुन राशि वालों के लिए महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
  2. तुला राशि के जातक माह में नए काम का आरंभ कर सकते हैं।
  3. मकर राशि वालों को जुलाई में शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Month-to-month Horoscope July 2024: जुलाई महीने की शुरुआत हो गई है। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, यह माह 12 राशियों के लिए खास रहेगा। कुछ राशियों के व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं, कुछ राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव खत्म होगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए जुलाई का महीना।

मेष मासिक राशिफल

मेष राशिवालों के लिए जुलाई का महीना खास रहेगा। अपने अंदर नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों सें छूटकारा मिलेगा। नए कार्य की योजना इस माह बना सकते हैं। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने का अच्छा मौका है। नौकरी वर्ग वाले जातकों को सतर्क रहना होगा। विरोधी वर्ग काम को बिगाड़ सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के यह महीना सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में उदासीनता महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। इस महीनें अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिजनों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य दिखाई देगा। किसी विशेष कार्य की पूर्ति होने से मन खुश रहेगा।

मिथुन मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी घर में देखने को मिलेगी। परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति नाजुक बनी रहेगी। किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। संपत्ति को लेकर टकराव देखने को मिलेगा।

कर्क मासिक राशिफल

जुलाई का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यर्थ के काम में पैसा खर्च होगा। आर्थिक तौर पर परेशान रहेंगे। कोई पुराना विवाद इस महीने सामने आ सकता है। अपनी जमा पूंजी को संभालकर रखना होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना का प्रयास करें।

सिंह मासिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए जुलाई का महीना सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन लगा रहेगा। मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने मतभेद दूर होंगे। कहीं से अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा। घरवालों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।

कन्या मासिक राशिफल

जुलाई का महीना कन्या राशिवालों के लिए बेहतर रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी घर में बनी रहेगी। किसी व्यर्थ के काम में न उलझे तो बेहतर रहेगा। इस महीने पैसा का उपयोग संभलकर करना होगा। मन की बात किसी से शेयर न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। बाहर जाने का प्लान रद्द हो सकता है।

तुला मासिक राशिफल

यह महीना तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। नए काम का आरंभ इस महीने कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी काम में फायदा मिलेगा। बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी मिल सकता है, जिससे रुका हुआ काम शुरू हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए महीना अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सामान्य रहेगा। आपसी मतभेदों को मिटाने में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर विश्वास करना ठीक नहीं है। कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है।

धनु मासिक राशिफल

धनु राशिवालों के लिए महीना ठीक रहेगा। नए रास्ते खुल सकते हैं और स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और कार्यस्थल में आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। इस माह योग के लाभ निर्मित होंगे। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

मकर मासिक राशिफल

मकर राशिवालों के लिए महीना समस्याओं से भरा रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी निजी बातों को छुपाकर रखें। व्यापार में बड़ा निवेश ना करें। कोई बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष इस माह प्रबल रहेंगे। आपके काम को बिगाड़ने का प्रयत्न किया जाएगा।

कुंभ मासिक राशिफल

यह महीना कुंभ राशिवालों के लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी राहत मिलेगी। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग हैं। अटका हुआ पैसा आपको मिल जाएगा। किसी नए साथियों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आगामी वक्त में लाभ होगा। पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन मासिक राशिफल

यह महीना मीन राशिवालों के लिए सामान्य रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा नहीं होने से मन उदास रहेगा। नए काम की तलाश में रहेंगे। अपने मन की बात किसी से ना कहें, वरना कार्य बिगड़ सकता है। अत्यधिक खर्चों के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’