यंग्स थिएटर फाउंडेशन के संस्थापक निर्देशक व संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त सरफराज हसन ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि यह हमारी संस्था और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह बेहद गौरव की बात है,जब इतने बड़े संस्थान में हमारी संस्था के दो कलाकारों का चयन हुआ है।
By Sushil Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 06:18:11 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 06:18:11 PM (IST)
HighLights
- दोनों ने भोपाल की रंग संस्था यंग्स थिएटर समूह से अभिनय के गुर सीखे हैं
- सत्र 2024-2026 के लिए देशभर से प्रतिभावान भाग्यशाली युवा शामिल
- भोपाल के यंग्स थिएटर समूह से पहले भी कई कलाकार एनएसडी जा चुके है
भोपाल। देश के सबसे बड़े व प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी),नई दिल्ली में सत्र 2024-2026 के लिए भोपाल के दो समेत कुल छह युवा कलाकारों का चयन हुआ है। देशभर में चली चयन प्रक्रिया में शामिल हजारों प्रतिभागियों में से चयनित हुए 32 प्रतिभावान भाग्यशाली युवाओं में इस बार भोपाल के युवा रंगकर्मी प्रकाश मिश्रा और समृद्धि असाटी शामिल हैं।
दोनों ने भोपाल की रंग संस्था यंग्स थिएटर समूह से अभिनय के गुर सीखे हैं और अभी भी जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयनित होना किसी भी युवा रंगकर्मी का सबसे बड़ा सपना होता है। उक्त संस्थान में एक कठिन चयन प्रतिक्रिया से गुजर कर हजारों में से चंद युवा ही अपना स्थान सुनिश्चित कर पाते हैं। इसके पूर्व ग्रुप के अभिनय पटैरिया भी चयनित हो चुके हैं, सरफराज कहते हैं निश्चित ही चयनित कलाकार एनएसडी की शिक्षा से अपने अभिनय कौशल में निपुण होकर भारतीय संस्कृति व परंपराओं की विजय पताका को पूरे विश्व में लहराएंगे और अपने सृजन से भोपाल का नाम रोशन करेंगे।



.jpg)

