पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के ईकोसिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि वह हारने के बाद भी जनता के सामने अपनी जीत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बस बालक को बहलाने की कोशिश है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 05:30:35 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 05:30:35 PM (IST)
HighLights
- पीएम मोदी ने संसद में राहुल गांधी को कहा ‘बालक’।
- पीएम मोदी ने कहा- हार को भी जीत की तरह दिखा रही है कांग्रेस।
- पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस की यह तीसरी सबसे बड़ी हार।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम बहुत ही ऐतिहासिक रहा है। 60 साल बाद कोई गठबंधन लगातार तीसरी बनाकर चुनकर आया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी राजनीति का तीसरा सबसे निराशाजनकर प्रदर्शन किया है। उसके बाद भी वह जनता के सामने ऐसे पेश आ रहे हैं, जैसे वह जीतकर आए हैं। उनका ईकोसिस्टम लोकसभा परिणामों को उनकी जीतकर के तौर पर दिखा रहा है। दरअसल, कांग्रेस हारे हुए बालक को बहलाने की कोशिश कर रही है।
बालक को बहला रही है कांग्रेस
पीएम मोदी ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बालक साइकिल चला रहा था, लेकिन वह सड़क पर गिर जाता है, जिससे उसको चोट लग जाती है। इस दौरान वह खड़े कुछ बड़े लोग आते हैं। वह उस बालक से कहते हैं कि तुमको चोट नहीं लगी है, देखो चीटी मर गई। इसी तरह चुनाव परिणाम के बाद हारी कांग्रेस एक बालक को बहलाने की कोशिश कर रही है।





