सिंधी मेला समिति ने स्वागत गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज के युवाओं के लिए प्लेसमेंट सेल बनाने की घोषणा की। यह प्लेसमेंट सेल युवाओं को उनके मतमुताबिक रोजगार पाने में मदद करेगी। विधायक भगवानदास सबनानी ने भी सिंधी मेला समिति की इस पहल का स्वागत किया और इसे युवाओं के हित में एक सकारात्मक कदम बताया।
By dilip mangtani
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 03:44:59 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 03:44:59 PM (IST)
HighLights
- सिंधी मेला समिति ने किया प्लेसमेंट सेल का शुभारंभ।
- इस प्लेसमेंट सेल में पंजीकृत युवाओं को मिलेगी मदद।
- कार्यक्रम में विधायक बीडी सबनानी का हुआ सम्मान।
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। सिंधी मेला समिति द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समिति ने इस मकसद से प्लेसमेंट सेल का गठन किया है। इसी सिलसिले में समिति द्वारा स्वागत गार्डन में सोमवार को एक शाम मेला समिति के सदस्यों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि सिंधी मेला समिति पिछले 27 वर्षों से प्रतिभा सम्मान, कुकिंग कम्पटीशन, यूथ फेस्टिवल (सिंधी मेला) सांस्कृतिक गरबा महोत्सव, पारिवारिक पिकनिक, पतंग महोत्सव, टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।
आयोजन की इसी कड़ी में समिति द्वारा सिंधी युवाओ को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसएमएस प्लेसमेंट सेल का भी शुभारंभ किया गया। इच्छुक युवा अपनी योग्यता अनुसार इस प्लेसमेंट सेल में अपना पंजीयन कराते हुए अपने कैरियर की शुरुआत कर सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक व सिंधी मेला समिति के संरक्षक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे।
विधायक सबनानी ने एसएमएस प्लेसमेंट सेल के गठन पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह योजना समाज के युवाओ के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममरानी, सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, बैरागढ़ पंचायत के अध्यक्ष भारत असवानी, केएल दलवानी, राजेश मेघानी, हरि रोहरा, वासु गोलानी , घनश्याम पंजवानी, नरेश तलरेजा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति द्वारा विधायक सबनानी का शाल, श्रीफल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया।



.jpg)

