2 जुलाई को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। अगर, आप सोने खरीदने के लिए जा रहे हैं, तो आपको आज सोना 16 रुपए सस्ता मिलने वाला है। सोने की कीमत 71858 रुपए है। चांदी की कीमत में आज 282 रुपए की कमी आई है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 04:22:40 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 04:22:40 PM (IST)
HighLights
- 2 जुलाई को सोने की कीमत में आई कमी।
- 1 जुलाई के रेट से 16 रुपये सस्ता मिलेगा सोना।
- 2 जुलाई को चांदी 87802 रुपए पहुंच गया है।
बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth As we speak: भारतीय सर्राफा बाजार में 2 जुलाई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। अब सोने की कीमत 71858 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 1 जुलाई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 16 रुपये की कमी आई है।
चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 87802 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 1 जुलाई से 283 रुपये की कमी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 जुलाई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71874 रुपये थी। 2 जुलाई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71858 रुपये हो गई है। 1 जुलाई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87802 रुपये थी। 2 जुलाई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88085 रुपये हो गई है।
2 जुलाई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71570 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65822 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53894 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42037 रुपये हो गई है।
कैरेट के अनुसार सोना
- 24 कैरेट सोना= 100% सोना
- 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
- 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
- 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
- 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
- 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना
मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।



.jpg)

