Brother Luv’s rift with Sonakshi sinha’s father in legislation iqbal ratnasi | सोनाक्षी के ससुर से भाई लव की अनबन!: कहा- शादी अटेंड न करने की वजह साफ है, मैं कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ सकता चाहे जो हो जाए

Brother Luv’s rift with Sonakshi sinha’s father in legislation iqbal ratnasi | सोनाक्षी के ससुर से भाई लव की अनबन!: कहा- शादी अटेंड न करने की वजह साफ है, मैं कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ सकता चाहे जो हो जाए

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते कई दिनों से खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का परिवार उनकी और जहीर इकबाल की शादी से खुश नहीं था। यही वजह रही कि सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा उनकी शादी में शामिल नहीं हुए थे। अब लव सिन्हा ने इसे कन्फर्म करते हुए हिंट दिया है कि उनकी सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी से नहीं बनती है। उन्होंने लिखा है कि वो कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ेंगे, चाहे जो हो जाए।

सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने उनकी शादी अटेंड न करने की वजह पर बात की है। हाल ही में टेलीग्राफ में एक खबर छपी थी, जिसमें जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी की ईडी पूछताछ का जिक्र है। इस न्यूज के एक हिस्से को हाईलाइट करते लव सिन्हा ने X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा है, उनके (जहीर के) परिवार के फैमिली बिजनेस के बारे में सावधानी से तैयार की गईं क्यूरेटेड न्यूज स्टोरीज में किसी ने भी उनके मौजूदा ग्रे एरिया पर ध्यान नहीं दिया। दुल्हे के पिता के एक पॉलिटिशियन से रिश्ते, जिससे उनकी ईडी से हुई पूछताछ को वॉशिंग मशीन में गायब कर दिया गया। न ही कहीं दुल्हे के पिता के दुबई में रहने की भनक हुई।

इसके साथ ही लव सिन्हा ने लिखा है, मेरी शादी अटेंड न करने की वजह बेहद साफ है, मैं कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ सकता, चाहे जो हो जाए। मैं खुश हूं कि किसी मीडिया के व्यक्ति ने पीआर टीम की बेवजह की क्रिएटिव स्टोरी पर भरोसा करने की जगह इस पर रिसर्च की है।

लव सिन्हा की ये पोस्ट इशारा करती है कि उन्हें सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी के काम से आपत्ति है। पोस्ट के साथ लव ने ये भी साफ कर दिया है कि उन्होंने सोनाक्षी की शादी अटेंड नहीं की है।

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की है। खबरें थीं कि नाराजगी के चलते लव और कुश ने शादी अटेंड नहीं की है। इस पर कुश सिन्हा ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा था कि उन्होंने सोनाक्षी की शादी अटेंड की थी, हालांकि वो लाइमलाइट से दूर थे।

विवादों में है सोनाक्षी सिन्हा की शादी

बताते दें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि सोनाक्षी ने शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है, हालांकि उनके ससुर ने इन खबरों को अफवाह बताया था। इसके कुछ समय बाद ही बिहार की हिंदू शिवभवानी सेना ने शादी का विरोध करते हुए धमकी दी थी कि वो सोनाक्षी को बिहार में नहीं घुसने देंगे, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम से शादी कर धर्म परिवर्तन को बढावा दिया है।

अस्पताल में भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी जहीर की शादी के 2 दिन बाद से ही शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें घर के लिविंग रूम में गिरने से पसलियों में चोट लगी थी, जिसके चलते 26 जून को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरें हैं कि उनकी माइनर सर्जरी हुई है।