PM Modi Lok Sabha Speech: राहुल के वार पर पीएम मोदी करेंगे पलटवार, आज शाम 4 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब

PM Modi Lok Sabha Speech: राहुल के वार पर पीएम मोदी करेंगे पलटवार, आज शाम 4 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब

मंगलवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में भाषण देंगे। इस दौरान उनके निशाने पर राहुल गांधी रहेंगे। राहुल ने सोमवार को भाषण में हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। उसके बाद से पूरे देश हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 03:52:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 03:52:35 PM (IST)

संसद में भाषण देते हुए पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंगलवार सुबह एनडीए के संसदीय दल की हुई बैठक।
  2. एनडीए की बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित।
  3. पीएम मोदी ने संसद में अच्छा आचरण करने की दी नसीहत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। PM Narendra Modi Lok Sabha Stay: संसद सत्र के सातवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। इस दौरान सोमवार को राहुल गांधी के हमलों पर आक्रामता के साथ अपनी बात रखेंगे। मंगलवार सुबह एनडीए के संसदीय दल की भी बैठक हुई, जिसको पीएम मोदी ने संबोधित किया।

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में भाषण देकर माहौल गरमा दिया। उनकी हिंदू धर्म की गई टिप्पणी से देश भर में सियासी भूचाल आ गया। चौतरफा हो रही आलोचना को देख कांग्रेस तुरंत अपने नेता को बचाने के लिए मैदान में कूद गई। लोकसभा में राहुल की टिप्पणी को विवादित मानते हुए हटाना पड़ा।

सांसदों को दी अच्छा आचरण रखने की सलाह

सोमवार को हुई एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सभी सांसदों से संसद के अंदर व बाहर अच्छा आचरण रखने की सलाह दी।

खबर अपडेट की जा रही है…