दिल्ली से बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंची डॉक्टर को मंदिर परिसर के अंदर ही एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद मंदिर के अस्पताल में उनका प्रारंभिक इलाज किया गया। घटना के बाद महिला डॉक्टर बुरी तरह घबरा गई थी। परिसर के अंदर आवारा कुत्तों के आतंक पर प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 02:13:05 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 02:13:18 PM (IST)
HighLights
- महाकाल मंदिर में आवारा कु्तों का आतंक।
- श्रद्धालुओं को लगातार बना रहे हैं निशाना।
- प्रशासन नहीं करता इन्हें भगाने का प्रयास।
Mahakal Mandir Ujjain: उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को कुत्ते के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में संचालित अस्पताल में श्रद्धालु को प्रारंभिक उपचार देकर इंजेक्शन के लिए अस्पताल भेज दिया।
दिल्ली से डॉ. जूही सारस्वत अपने पति के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर के परिसर में अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया।
मंदिर परिसर के अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉ. जूही का प्रारंभिक इलाज कर इंजेक्शन के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। परिसर में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए खतरा बनते हैं। खबर अपडेट हो रही है…



.jpg)

