कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में हिंदुओं लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की थी। वहीं, भाजपा भी लगातार इस मुद्दों को लेकर राहुल गांधी को घेर रही है। अब कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को इस बयान को लेकर नसीहत दी है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 01:20:50 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 01:20:50 PM (IST)
HighLights
- भगवान शिव की फोटो लेकर पहुंचे थे राहुल गांधी
- सदन में अभय मुद्रा को लेकर बोल रहे थे राहुल
- कांग्रेस नेता ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी नसीहत
Rahul Gandhi डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से बवाल मचा है। भाजपा लगातार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरने में जुटी है। साथ ही उनसे माफी मांगने की मांग की कर रही है। वहीं राहुल के इस बयान को लेकर कांग्रेस में भी दो फाड़ होते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर असहमति जताते हुए उन्हें ऐसे मुद्दों पर न बोलने की नसीहत दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘संसद में ‘हिंदुओं’ पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी।केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा।’
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी इस तरह की बात नहीं की थी, ऐसे में राहुल गांधी को भी ऐसी बात कहने से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मै राहुल गांधी का भक्त नहीं हूं। ऐसे बहुत से कांग्रेस नेता हैं, तो आंख बंद करके राहुल गांधी को फॉलो नहीं करते हैं।
संसद में “हिंदुओं”पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी।केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा। @INCIndia @INCMP
— lakshman singh (@laxmanragho) July 1, 2024
सीएम मोहन यादव ने किया समर्थन
लक्ष्मण सिंह का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की बातों से असहमति जताई है। मुझे लगता है कि मल्लिकार्जुन खरगे को इस बारे में विस्तृत जानकारी जुटानी चाहिए और राहुल गांधी से उनके इस्तीफे के बारे में बात करनी चाहिए।’
#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की बातों से असहमति जताई है। मुझे लगता है कि मल्लिकार्जुन खरगे को इस बारे में विस्तृत… pic.twitter.com/CrineNZIGL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2024
राहुल गांधी ने कही थी ये बात
राहुल गांधी सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे थे। उन्होंने शिवजी की तस्वीर दिखाते हुए अपनी बात शुरू की। इसमें राहुल ने भाजपा को निशाने पर लिया और इस्लाम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म में अभयमुद्रा का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं पर ऐसी बातें कहीं, जिन पर विवाद हो रहा है।



.jpg)

