Video: बुमराह, सूर्यकुमार और रोहित शर्मा ने बीवी को दी जोरदार झप्पी, विराट कोहली क्या कर रहे थे, देखिए मैच के बाद का वीडियो

Video: बुमराह, सूर्यकुमार और रोहित शर्मा ने बीवी को दी जोरदार झप्पी, विराट कोहली क्या कर रहे थे, देखिए मैच के बाद का वीडियो

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को एक कांटे भरे मुकाबले में आखिरी गेंद पर हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. 17 साल के बाद भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया और लंबे इंतजार को खत्म कर डाला. विश्व कप की यह जीत कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए अहम रही क्योंकि अब तीनों फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलने नहीं उतरेंगे. फाइनल के बाद जीत के जश्न की वीडियो तो कई सामने आए लेकिन जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो बेहद भावुक करने वाला है.

आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का सपना लेकर टी20 विश्व कप 2024 में खेलने उतरी टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीतकर ही सफर खत्म किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय टीम ने विराट कोहली की फिफ्टी और अक्षर पटेल की दमदार पारी की बदौलत 176 रन बनाए थे. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 169 रन पर रोकते हुए फाइनल अपने नाम किया.