मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने संबंधी बयान उनकी कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। डॉ. यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं। हर कोई जो हिंदू है, वह हिंदू होने पर गर्व करता है। ऐसे में राहुल गांधी के बयान से सबकी भावना आहत हुई हैं।
By shashikant Tiwari
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 07:56:07 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 12:30:25 PM (IST)
HighLights
- डाॅ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के विवादित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मांगा स्पष्टीकरण।
- जयभान सिंह पवैया ने कहा कि हिंदुओं को हिंसक बताकर राहुल गांधी ने अपने डीएनए पर प्रश्न खड़े किए।
- वीडी शर्मा ने कहा- चुनाव के दौरान हिंदू होने का नाटक करने वाले राहुल की हिंदू-विरोधी सच्चाई सामने आई।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बयान राहुल गांधी की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है।
भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उसके अंदर कांग्रेस के नेता अगर हिंदुओं को इस तरह से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए।
#WATCH संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा, ”मैं राहुल गांधी के बयान की घोर भर्त्सना करता हूं, उनके माध्यम से पूरे हिंदू समाज लज्जित हुआ है… लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी कुंचित मानसिकता का प्रतीक… pic.twitter.com/qnK6QL3tfp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2024
पवैया ने पूछा, किस चर्च से भेजा गया था यह बयान
राहुल की हिंदू-विरोधी सच्चाई सामने – वीडी शर्मा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि हिंदू धर्म के खिलाफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया हमेशा घृणास्पद रहा है। धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस के निशाने पर शुरू से ही हिंदू धर्म रहा है। चुनाव के दौरान हिंदू होने का नाटक करने वाले राहुल की हिंदू विरोधी सच्चाई देश के सामने है।
कांग्रेस की घृणित मानसिकता
वहीं, भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने वही कहा है जो कांग्रेस की दूषित, घृणित मानसिकता है, जो हिंदुओं को आतंकवादी बताती रही है। यह मानसिकता दुनिया का कोई भी मानववादी नागरिक स्वीकार नहीं कर सकता है। यह कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच है जो बार-बार उजागर होती है।
99 सीटें आते ही हिंदुओं को देने लगे गाली
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि 99 सीट आते ही राहुल गांधी हिंदुओं को गाली देने लगे। राहुल ने कभी संसद पर हमला करने वालों का धर्म नहीं बताया। बम बांधकर फटने वालों का धर्म नहीं बताया। आज करोड़ों हिंदुओं को हिंसक कहने लगे?
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ने सनातन और हिंदुओं के खिलाफ नफरती बोल बोले हों। यह वही राहुल गांधी हैं, जो मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लड़की छेड़ने वाला बताते हैं, इनको भगवान श्रीराम काल्पनिक नजर आते हैं।



.jpg)

