Flooring take a look at of Champai Soren authorities in Jharkhand at the moment, MLA returned from Hyderabad to Ranchi

Flooring take a look at of Champai Soren authorities in Jharkhand at the moment, MLA returned from Hyderabad to Ranchi

LIVE BLOG

Up to date: Mon, 05 Feb 2024 07:36 AM (IST)

Printed: Solar, 04 Feb 2024 09:27 PM (IST)

झारखंड में JMM पार्टी के कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

एजेंसी,रांची। झारखंड की राजनीति के लिए सोमवार का दिन अहम होने जा रहा है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इसके लिए विधानसभा का दो दिनी विशेष सत्र बुलाया गया है। JMM और कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाकर रिजॉर्ट में ठहराया गया था। अब ये विधायक वापस रांची पहुंच चुके हैं। देखना यही है कि क्या JMM में ही कुछ विधायकों की नाराजगी की खबरों के बीच क्या चंपई सोरेन बहुमत हासिल कर पाएंगे या झारखंड में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा।

विधानसभा में दलों की स्थिति

  • झामुमो- 29
  • भाजपा- 26
  • कांग्रेस- 17
  • आजसू पार्टी- 03
  • सीपीआई माले- 01
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस- 01
  • राजद- 01
  • अन्य- 02

Jharkhand Flooring Take a look at Newest Information from Ranchi

5 February 2024

10 : 05 : 36 PM

रांची के सर्किट हाउस पहुंचे जेएमएम और कांग्रेस विधायक

रांची के सर्किट हाउस जेएमएम और कांग्रेस विधायक पहुंच चुके हैं। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।

 

10 : 04 : 23 PM

झामुमो और कांग्रेस विधायक पहुंचे रांची एयरपोर्ट

झामुमो और कांग्रेस विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।

9 : 33 : 22 PM

कांग्रेस नेता बोले- BJP कर रही हमें तोड़ने की कोशिश

कांग्रेस नेता प्रणव झा ने कहा कि सीएम को वोट देने की इजाजत दे दी गई है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है, बल्कि बहुमत से भी ज्यादा है। हम इसलिए आए क्योंकि बीजेपी अभी भी हमें तोड़ने की कोशिश कर रही थी। ईडी, सीबीआई, आईटी का खतरा था। वे हर विपक्षी राज्य को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

9 : 30 : 46 PM

कांग्रेस ने उठाया झारखंड विधायकों के रुकने का खर्चा

झारखंड के विधायकों के हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में रुकने पर तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि इनके आतिथ्य का खर्चा सरकार पर नहीं आया है। कांग्रेस पार्टी उनके आतिथ्य का खर्च उठा रही है। 

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन