Shatrughan Sinha has been hospitalized for five days, hes below commentary after minor surgical procedure | 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा: सोनाक्षी-जहीर की शादी के बाद पसलियों में लगी थी चोट, माइनर सर्जरी हुई, लव सिन्हा बोले- बुखार है
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वेटरन एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा बीते 5 दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी अटेंड की थी, जिसके दो दिन बाद से ही वो एडमिट हैं। अब रिपोर्ट्स हैं कि उनकी माइनर सर्जरी हुई है।
हाल ही में आई एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा की माइनर सर्जरी हुई है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
लव सिन्हा का बयान, कहा- वायरल फीवर है
जहां एक तरफ खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा की माइनर सर्जरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक बयान में कहा है कि उनके पिता को बीते कई दिनों से वायरल फीवर और कमजोरी थी, जिसके चलते उन्हें एडमिट करवाया गया है।

सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा।
पसलियों में दर्द उठने के बाद भर्ती हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा
हाल ही में आई टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा को 25 जून को घर के लिविंग रूम में चोट लगी थी। वो अपने सोफा से उठ रहे थे, तभी उनका पैर कार्पेट कॉर्नर से टकराया और उनका बैलेंस बिगड़ गया। उनके पास मौजूद सोनाक्षी ने उन्हें संभाला था। रिपोर्ट्स् हैं कि अगर सोनाक्षी समय पर उन्हें न पकड़तीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में थीं
शादी के दो दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। तब से सोशल मीडिया पर खबरें रहीं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि वो अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंची थीं।
सोनाक्षी-जहीर की शादी से नाराज थे शत्रुघ्न सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। शादी की खबरों के बीच ये खबरें भी रहीं कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि सोनाक्षी ने उनसे सलाह किए बिना ही शादी की डेट्स निकाल ली हैं और उन्हें शादी की डेट्स की खबर नहीं हैं। शत्रुघ्न के इस बयान से नाराजगी की खबरें और सुर्खियों में आ गईं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वो नाराज जरूर थे, हालांकि वो शादी में जरूर शामिल होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा सिविल मैरिज के समय सोनाक्षी के साथ ही मौजूद रहे। सोनाक्षी ने सिविल मैरिज के समय पिता का हाथ थामे रखा था। रिपोर्ट्स ये भी रहीं कि नाराजगी के चलते सोनाक्षी के भाई लव और कुश शादी में नहीं पहुंचे थे, हालांकि बाद में उन्होंने बयान देकर कहा है कि वो शादी में मौजूद थे, लेकिन लाइमलाइट से दूर थे।


