Dinesh Karthik: RCB में दिनेश कार्तिक की वापसी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, इसी साल की थी IPL से संन्यास की घोषणा
दिनेश कार्तिक ने पिछले माह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने संन्यास की जानकारी दी थी। वहीं, अब वे आरसीबी के मेंटर के तौर पर नजर आएंगे। कार्तिक ने आईपीएल में 257 मैच खेले हैं। जिसमें 26.32 के एवरेज से उन्होंने 4 हजार 842 रन बनाए हैं।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 02:49:01 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 02:49:01 PM (IST)

HighLights
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े दिनेश कार्तिक
- जून में दिनेश कार्तिक ने किया था संन्यास
- 2022 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
Dinesh Karthik स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। पिछले माह आईपीएल से संन्यास ले चुके विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की एक बार फिर इस लीग में वापसी हो गई है। इस बार वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ नजर आएंगे।
दरअसल, दिनेश कार्तिक को आरसीबी का मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। टीम ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।
पिछले माह की थी संन्यास की घोषणा
गौरतलब है कि पिछले माह ही दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संन्यास की जानकारी दी। थी।
Welcome our keeper in each sense, 𝗗𝗶𝗻𝗲𝘀𝗵 𝗞𝗮𝗿𝘁𝗵𝗶𝗸, again into RCB in an all new avatar. DK would be the 𝗕𝗮𝘁𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗖𝗼𝗮𝗰𝗵 𝗮𝗻𝗱 𝗠𝗲𝗻𝘁𝗼𝗿 of RCB Males’s staff! 🤩🫡
You possibly can take the person out of cricket however not cricket out of the person! 🙌 Bathe him with all of the… pic.twitter.com/Cw5IcjhI0v
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 1, 2024
RR के खिलाफ खेला था आखिरी आईपीएल मुकाबला
दिनेश कार्तिक ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। एलिमिनेटर मैच में उनकी टीम बाहर हो गई थी। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया था।
ऐसा रहा है आईपीएल करियर
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 257 मैच खेले हैं। जिसमें 26.32 के एवरेज से उन्होने 4 हजार 842 रन बनाए हैं। कार्तिक आरसीबी के अलावा केकेआर, मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
दिनेश कार्तिक दो बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वे 2007 में टी20 विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल रहे हैं। उन्होंने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दिनेश ने 2010 और 2018 में टीम इंडिया के साथ एशिया कप जीता है। उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

