T20 World Cup 2024: जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, ऋतिका ने यूं लगाया गले, देखें VIDEO
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) का खिताब जीत लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 13 साल बाद विश्व कप जीतने में कामयाब रही. जीत के बाद रोहित शर्मा काफी इमोशनल दिखाई दिए. उनके आंखों से आंसू भी छलकते दिखे. रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं था. इस दौरान ऋतिका सजदेह भी उनके साथ नजर आई. ऋतिका ने उन्हें गले लगाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह एक दूसरे से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये सबसे बड़ी जीत है. कप्तानी करते हुए उन्होंने पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. रोहित की कप्तानी में पिछले साल 2023 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.
The proudest couple as we speak ❤️❤️❤️
How fortunate is Ritika to have The best Rohit Sharma in her life ❤️pic.twitter.com/5WWzQqVvjX
— … (@unstoppable720) June 29, 2024

