Bhopal Information: नवविवाहिता के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म, सास को भी बनाया आरोपित

पीडि‍ित मह‍िला ने अपने ससुर की करतूत सास को बताई तो, उन्‍होंने उसे ही उल्‍टा डांट द‍िया था। खजुराहो पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर केस डायरी कोलार थाने भेज दी। यहां पर सास- ससुर पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों ही गिरफ्तारी की जाएगी।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:12:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:12:59 PM (IST)

HighLights

  1. कोलार में घटी, आरोप‍ित कोलार का रहने वाला है
  2. खजुराहो से जीरो पर एफआइआर पर केस डायरी
  3. जल्द ही दोनों ही गिरफ्तारी की जाएगी

नवदुनिया प्रतिनिधि , भोपाल। कोलार इलाके में एक नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीडिता का आरोप है कि उसके साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात अपनी सास को बताई तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में पीडिता अपने मायके चली गई और जहां उसने अपनी सास और ससुर पर एफआइआर दर्ज करा दी।

कोलार थाने के एएसआइ रूपेश कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय युवती खजुराहो की रहने वाली है। दिसंबर 2023 में उसका विवाह कोलार में रहने वाले एक युवक से हुआ था। उसके बाद वह ससुराल में आकर रहने लगी थी। फरवरी 2024 को वह काम करने के बाद कमरे में आराम कर रही थी, इस दौरान उनके ससुर ने उनके साथ गलत काम किया, जब उन्होंने अपने ससुर की इस करतूत को सास को बताया तो उसने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर बहू नाराज होकर अपने मायके चली गई। जहां पर उसने अपने ससुर और सास के खिलाफ इस घटना की शिकायत की।

पुलिसकर्मी की बेटी के अश्लील फोटो के बहुप्रसारित

इधर, छोला इलाके में एक पुलिसकर्मी की बेटी के एक मनचले ने अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर बहुप्रसारित कर दिए थे, जब पीड़िता को इस मामले की जानकारी मिली तो मामले में एफआइआर दर्ज कराई। छोला पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसके पिता पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक हैं।

आरोपित प्रमोद उर्फ संजू जाटव को युवती जानती थी, पहले वह उसके साथ बातचीत करती थी। इस दौरान आरोपित ने युवती के कुछ फोटो खिंच लिए थे। जब युवती को उसने ज्यादा परेशान किया तो उसने आरोपित से बात करना बंद कर दी। इस पर आरोपित प्रमोद उर्फ संजू जाटव ने उसके फोटो इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम पर अपलोड कर बहुप्रसारित कर दिए। इसके बाद उसने युवती के रिश्तेदारों को भेज दिए। जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस ने उसकी एफआइआर दर्ज करवा दी है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हाे पाई है।