T- 20 Cricket World Cup: भारत की जीत के साथ जश्न में डूबा भोपाल, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

भारतीय टीम को टी-20 विश्वकप फाइनल मैच में ऐतिहासिक विजय मिलने के उपलक्ष्य में जीत का जश्न रविवार को भी चलेगा। सांसद आलोक शर्मा ने जीत की बधाई देते हुए बताया कि, रविवार 11.30 बजे शाहजहांनाबाद के गोलघर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद आतिशबाजी के साथ सैकड़ों तिरंगे लहराए जायेंगे और भारत के विश्वकप जीतने पर मिठाइयां बांटी जाएंगी।

By Praveen Malviya

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 08:58:32 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 09:12:25 AM (IST)

खेलमंत्री व‍िश्‍वास सारंग भारत की जीत पर रात को सड़क पर जश्‍न मनाते हुए। इस मौके पर भारी संख्‍या में क्र‍िकेट प्रेमी मौजूद थे।

HighLights

  1. रात 12 बजे शहर की सड़कों पर द‍िखी भारत की जीत, लगा जाम
  2. हैडलाइट की रोशनी में वाहनों के हार्न पर थिरकते दिखे युवा
  3. देर रात तक गलियों से लेकर चौक-चौराहों जमकर हुई आतिशबाजी

भोपाल। टी-20 विश्वकप के फाइनल के आखिरी बाल के साथ जैसे ही भारत की जीत हुई पूरे देश के साथ भोपालवासी खुशी से झूम उठे। कुछ ही देर में शहर सड़कों पर उतर चुका था। रात 12 बजे नए शहर की सड़कों से लेकर पुराने शहर की गलियों तक जगह-जगह जाम जैसे हालात बन गए क्योंकि कारों से लेकर दोपहिया वाहनों पर निकले युवा जोश में डूबकर बीच सड़क पर नाच रहे थे। विजयश्री के उत्साह से भरे इन युवाओं के लिए वाहनों की हेडलाइटें रोशनी थी तो वाहन के हार्न संगीत बने हुए थे। एमपी नगर, न्यू मार्केट से लेकर चौक बाजार तक उत्साह का नजारा तो दिखाई दिया ही शहर की कालोनी-कालोनी में लोग देर रात तक अपने घरों से बाहर निकलकर पटाखे फोड़ते और आतिशबाजियां करते दिखाई दिए।

naidunia_image

बारिश के मौसम में जब पूरा देश घर में आराम कर रहा था। तब रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रच रही थी। 13 साल बाद भारत की झोली में विश्व कप की ट्राफी आई। जैसे ही हार्दिक ने मेच की आखरी गेंद फैंकी पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। राजधानी भोपाल में भी जगह जगह आतिशबाजी होने लगी और क्रिक्केट के दीवाने समूह में घर से बाहर निकल गये इस खुशी में शामिल होने के लिये। देर रात तक जश्न मनाया गया। फाइनल मुकाबले में तो एक बार मैच भारत के हाथों से निकल गया था। उस समय कई भारतीय प्रशंसकों ने टीवी बंद कार दी थी। आईपीएल में बुरी तरह विफल रहे हार्दिक पंड्या ने क्लासेन को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई। इसके बाद तो हमारे खिलाडियों ने इतिहास ही बना दिया।

naidunia_image

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 फाइनल मैच को देखने के लिए शहर की होटलों, चौराहों, मैदानों खासकर तात्या टोपे स्टेडियम में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गईं थीं। शहर की चाय की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही भारत को चैंपियन बनने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। जैसे ही भारत ने विश्व जीता वैसे ही रात को युवाओं की टोली वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मैदानों में सुबह से ही भारतीय टीम को सपोर्ट करता नजर आया। युवा हो या बुजुर्ग सभी के बीच क्रिकेट का खुमार देखा गया।

naidunia_image

पांचवी बाल पर तय हुई जीत,छठवीं पर घोषणा मैच इतना रोमांचक था कि लोगों की सांसें थमी रहीं। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही डेविड मिलर का बाउंड्री पर जाकर कैच पकड़ा, वहीं से भारत की जीत लगभग तय हो गई। इस कैच के बाद मैच देख रहे दर्शक सूर्या-सूर्या चिल्लाने लगे। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि, सूर्यकुमार यादव ने सभी का दिल जीत लिया। हार्दिक ने मैच के अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर जैसे ही रवाड़ा को सूर्य कुमार के हाथों झिलवाया तभी भारत की एक गेंद की औपचारिकता बची थी जिसे देखने के बाद खुशी में डूबे दर्शक उछल पड़े और जश्न मनाना शुरू कर दिया।