Indore Information: घर के सामने गाड़ी हटाने को कहा, तो पड़ोसी ने जमकर पीटा…इससे आहत महिला ने कर ली खुदकुशी
इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक महिला लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसी ने उससे गाड़ी हटाने के विवाद में जमकर मारपीट की थी। पड़ोसी अर्धनग्न ही विवाद करने आया था। इस दौरान उसने जातिसूचक शब्द भी कहे। महिला इस घटना के बाद से बहुत दुखी थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:37:38 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 07:45:31 AM (IST)
HighLights
- महिला अपने पति से अलग रहती थी।
- परेशान करता था पड़ोसी का परिवार।
- पड़ोसी ने जातिसूचक शब्द भी कहे थे।
Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में पड़ोसी द्वारा पिटाई किए जाने से आहत महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोसी महिला के घर के सामने बार-बार गाड़ी खड़ी कर देता था। जब उसने हटाने के लिए कहा तो मारपीट कर दी और जातिसूचक शब्द भी कहे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पड़ोसी से गाड़ी हटाने की बात पर हुए विवाद के कारण 43 वर्षीय मनीषा पत्नी जगदीश ने फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजन का आरोप है कि पड़ोसी दंपती ने विवाद के दौरान महिला के मारपीट की थी। पड़ोसी अर्धनग्न ही बाहर आया था, साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे थे।
इस कारण आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया है। मामले में जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
आए दिन प्रताड़ित करता था पड़ोसी का परिवार
महिला के भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि बहन ने पहले भी बताया था कि पड़ोसियों द्वारा जातिगत रूप से अपमानित किया जाता था। जांच के दौरान सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें मृत्यु का जिम्मेदार जयप्रकाश, पूजा, कृष्णा और हुकुमचंद बामनिया को बताया है। वह आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
महिला ने सुसाइड नोट में पति से अलग रहने की बात लिखी
महिला ने सुसाइड नोट में पति के किसी अन्य महिला से संबंध भी बताए हैं, जिसके चलते वह लंबे समय से अलग भी रह रही थी। स्वजन विवेक चौहान ने बताया कि रात को हमें सूचना मिली थी कि मनीषा की पड़ोसी से लड़ाई हो गई है।
इसके बाद मामा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसी मनीषा के घर के बाहर ही गाड़ी खड़ी करता था, परेशानी होती थी। कई बार मना भी कर चुके थे। गुरुवार को भी घर के बाहर खड़ी गाड़ी खुद हटाने गई। इस दौरान गाड़ी उनके पैर पर गिर गई।

