Bhopal Information: मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवी वआठवीं कक्षा का पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित

घोषित परिणामों के अनुसार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 81.71 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 76.95 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं। माह अप्रेल में घोषित मुख्‍य परीक्षा के परिणाम उपरांत कक्षा 5वीं के कुल 1 लाख 81 हज़ार 996 विद्यार्थियों को तथा कक्षा 8वीं के कुल 2 लाख 36 हज़ार 475 अनुर्तीण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा की पात्रता प्राप्‍त हुई थी।

By anjali rai

Edited By: anjali rai

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 04:50:02 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 04:56:27 PM (IST)

HighLights

  1. राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के परीक्षा पोर्टल पर घोषित किया
  2. परीक्षाओं का संचालन विगत 3 से 8 जून तक क‍िया
  3. दोनों परीक्षा में दो लाख छात्रों ने भाग ल‍िया था

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्‍त परिणामों को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/boardexam/result24/studentresult.aspx पर अपना रोल नम्‍बर प्रवि‍ष्‍ट कर देख सकते हैं।

इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देखने की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। उक्‍त परीक्षाओं का संचालन विगत 3 से 8 जून के मध्‍य किया गया था। जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे जहॉ से 28 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।