Faculty Closed: दिल्ली-हरियाणा में सड़कें बनीं ‘समंदर’, देखिए वीडियो, इस राज्य में स्कूल बंद
इन दिनों देशभर में मानसून मेहरबान है, जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो गई है। गुरुग्राम और यूपी भी यही हालात है। वहीं, कर्नाटक में बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 11:26:02 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 11:26:02 AM (IST)

HighLights
- देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश
- भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न
- आवाजाही में लोगों को रही दिक्कत
एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश को देखते हुए कर्नाटक में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है, इसके साथ ही आंगनबाड़ियों को भी बंद कर दिया गया है।
बता दे कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर मुल्लाई मुहीलान की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार जिले में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।
केरल के 6 जिलों में स्कूल बंद
कर्नाटक के साथ ही केरल में भी भारी बारिश हो रही है। ऐसे में यहां भी दाे दिन तक स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी गई थी। केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, इडुक्की, एनार्कुलम और वायनाड में 27 जून तक स्कूल बंद रहे। साथ ही परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है।

देशभर में हो रही भारी बारिश
मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, जिसके चलते देश के लगभग सभी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार शाम से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर हुए जमजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। साथ ही सड़क किनारे खड़ी कारें भी जलमग्न हो गई। इतना ही नहीं बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
दिल्ली हुई जलमग्न
राजधानी में जारी बारिश के कारण भारी जलजमाव हो गया है।
#WATCH | Delhi: Heavy rainfall in nationwide capital results in extreme waterlogging
(Visuals from ITO) pic.twitter.com/1mSiXxiON4
— ANI (@ANI) June 28, 2024
यूपी के कई हिस्से डूबे
लगातार भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: A number of elements of Moradabad metropolis face waterlogging after incessant heavy rainfall.
Visuals from PS Katghar space. pic.twitter.com/IkdL9hhpIu
— ANI (@ANI) June 28, 2024
गुरुग्राम में जलजमाव
लगातार भारी बारिश के चलते हरियाणा के गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव देखने काे मिल रहा है।
#WATCH | Haryana: Extreme waterlogging in numerous elements of Gurugram, following incessant heavy rainfall.
Visuals from Golf Course Extension Street. pic.twitter.com/HdtEcdDxQX
— ANI (@ANI) June 28, 2024
एम्स क्षेत्र भी पानी-पानी
दिल्ली में एम्स के आसपास भारी बारिश के कारण यहां जलभराव हो गया।
#WATCH | Drone visuals round AIIMS in Delhi present the present scenario within the space because it stays waterlogged attributable to incessant heavy rainfall.
(Visuals shot at 10:30 am) pic.twitter.com/GCRpNxJ0vb
— ANI (@ANI) June 28, 2024

