Delhi Rains: भारी बारिश से दिल्ली बनी ‘दरिया’, सड़कों पर गाड़ियां डूबीं, एयरपोर्ट की छत ढही, 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। कहीं छिटपुट, तो कहीं भारी बारिश हो रही है। यूपी, बिहार, पंजाब में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है। यहां देखिए दिल्ली की भारी बारिश के वीडियो।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 07:32:50 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 07:41:16 AM (IST)

HighLights
- दिल्ली में बीती रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश
- कई इलाके जलमग्न, ट्रैफिक जाम, लोग परेशान
- एयरपोर्ट हादसे में 3 घायल, कई कारें क्षतिग्रस्त
एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi climate Information)। राजधानी दिल्ली में बीती रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर कारें पानी में डूबी नजर आईं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा ढहने से 3 लोग घायल हो गए। कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरने की सूचना मिली। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
मानसून की पहली ही बारिश में दिल्ली में व्यवस्था की पोल खुली
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि 29 या 30 जून को दिल्ली में मानसून की एंट्री हो जाएगी। कहा जा रहा है कि बीती रात मानसून ने चुपके से दिल्ली में एंट्री मारी। अब 3 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
#WATCH | A automobile submerged in water and roads closely flooded attributable to continues downpour in Delhi
(Visuals from Minto Highway) pic.twitter.com/tsE2QJYuGH
— ANI (@ANI) June 28, 2024
इसके बाद से बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जगह-जगह पानी भरने से लोग परेशान होते रहे। खासतौर पर फ्लाईओवर के नीचे वाले हिस्सों में काफी पानी भर गया। नीचे देखिए वीडियो
#UPDATE | 4 folks have been injured, all have been rescued and brought to hospital after a roof collapsed at Terminal-1 of Delhi airport: Delhi Fireplace Service https://t.co/nZrfh05nhu
— ANI (@ANI) June 28, 2024
पंजाब और बिहार में भी हुई मानसून की एंट्री, गर्मी छूमंतर
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। यूपी समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्सा के साथ ही बिहार और पंजाब तक बारिश का क्रम शुरू हो गया है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो रही है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अब तक कहीं झमाझम बारिश देखने को नहीं मिली है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है और आने वाले दिनों में भारी बारिश के आसार हैं।
(जबलपुर में झूमकर बरसे बदरा तो करीब एक इंच हुई वर्षा, संभाग के अन्य जिले भी मानसून हुआ सक्रिय)
अब तक मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है, जबकि मालवा और निमाड़ में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली है। भोपाल में सामान्य से 72 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

