Delhi Hearth: दिल्ली के ओखला फेज 2 में एक फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, दूर से दिख रहीं आग की लपटें
दिल्ली के ओखला फेज 2 में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच गया है। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना में नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली के निलोठी गांव में हनुमान धर्म कांटा के पास एक फैक्ट्री में भी इसी तरह कुछ दिन पहले आग लग गई थी।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 04:24:57 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 04:24:57 AM (IST)

एएनआई, दिल्ली। गुरुवार देर रात दिल्ली के ओखला फेज 2 में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी भीषण लगी है कि उसकी लपटें दूर से भी दिखाई दे रही हैं।
लोगों आग लगने के बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक घटना में किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
वीडियो में दिख रहीं आग की तेज लपटें
फैक्ट्री में आग की घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया है, जिसमें आग की तेज लपटों को देखा जा सकता है।
खबर अपडेट की जा रही है…

