Mungeli Information: बीआर साव में प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। दसवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने घंटी बजी स्कूल की टन-टन गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने नव प्रवेशित बच्चों का अभिनंदन किया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:58 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:58 AM (IST)

Mungeli News: बीआर साव में प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

HighLights

  1. बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
  2. प्रतिभाओं को किया गय प्रोत्साहत
  3. छात्रों को किया गया पुरस्कृत

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। दसवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने घंटी बजी स्कूल की टन-टन गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने नव प्रवेशित बच्चों का अभिनंदन किया।

विधायक ने स्कूल परिसर के लिए 15 लाख रुपए और बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 18 लाख रुपए देने की घोषणा की। शिक्षक बच्चों के लिए माता-पिता समान होते हैं। बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों को भी मदद करनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल मुंगेली के सबसे पुराने स्कूलों में एक है, अधिकतर लोग जो मुंगेली जिले का विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कहीं न कही इस स्कूल से ताल्लुक होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले व उनका सर्वागींण विकास हो। डीईओ सीके घृतलहरे ने कहा कि विद्यार्थी, उसके अभिभावक और शिक्षक शिक्षा की तीन मुख्य कड़ी है, इन तीनों के समन्वय से बच्चा आगे बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और शिक्षक की बात मानने की समझाईश दी।

नपा के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने कहा कि जैसे पिछले कक्षा को छोड़कर आगे बढ़े हैं, वैसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहे और अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन करें। शैलेश पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें कक्षा बारहवीं से सत्येंद्र भास्कर,धनेश्वरी, चंचल राजपूत, और दीपांजलि का नाम शामिल है। इसी तरह दसवीं से तुषार कुमार सप्रे, रूपेश ओगरे और कल्पना साहू को शामिल हैं। इसके साथ ही खेलकूद गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोनस अंक के लिए चयनित विद्यार्थियों राकेश दास मानिकपुरी और गोपाल भास्कर को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य पीसी दिव्य ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दीं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 में स्कूल का परीक्षा परिणाम हाइस्कूल में 93.42 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 96.09 प्रतिशत रहा। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पार्षद, गणमान्य नागरिक रामकिंकर परिहार, रामशरण यादव, अधिकारी, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप प्राचार्य राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने किया।

न्योता भोज में किया भोजन

इस दौरान न्योता भोज में बच्चों के साथ विधायक मोहले एवं कलेक्टर ने न्योता भोज जमीन में बैठकर भोजन किया। भोजन में चावल, दाल, सब्जी, केला, मिठाई आदि परोसा गया। सामुदायिक भागीदारी पर आधारित इस योजना के अंतर्गत विभिन्न त्योहारों एवं अवसरों जैसे जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि पर्व पर स्कूल के बच्चों के साथ भोजन किया जाता है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है।