Dindori Information : कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी की शिकायत पर विक्रेता दलसिह वरकडे पिता दुखनु वरकडे शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा व राखी के विरुध्द धारा 409 के साथ 3/7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा व शासकीय उचित मूल्य दुकान राखी के विक्रेता दल सिंह द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता की गई।
By Ashish Shukla
Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 02:24:48 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 03:04:56 PM (IST)
HighLights
- शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा व राखी का मामला।
- 27 मई 2024 में दिए निर्देश अनुसार शिकायत दर्ज कराई।
- आवश्यक वस्तु अधिनियम व अन्य धाराओं में मामला दर्ज।
Dindori Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी शहपुरा। सैकडों क्विंटल राशन की हेराफेरी करने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा व राखी के सेल्समैन पर सख्ती की गई। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराठी शहपुरा की जांच में 31 लाख से अधिक कीमत के राशन की हेराफेरी सामने आई थी।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता
पुलिस ने बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी की शिकायत पर विक्रेता दलसिह वरकडे पिता दुखनु वरकडे शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा व राखी के विरुध्द धारा 409 के साथ 3/7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा व शासकीय उचित मूल्य दुकान राखी के विक्रेता दल सिह द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता की गई।
27 मई 2024 में दिए निर्देश अनुसार शिकायत दर्ज कराई
एसडीएम शहपुरा के आदेश 27 मई 2024 में दिए गए निर्देश अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह उजागर हुआ कि शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा की पीओएस मशीन में चावल 651.33 क्विटल, गेहू 69.92 क्विंटल, शक्कर 1.44 क्विटल व नमक 6.55 क्विंटल शेष स्टाक के रूप में दर्ज था।
कुल 28,18,525 रुपये की हेराफेरी की गई
भौतिक सत्यापन में मौके पर दुकान के गोदाम में चावल केवल 0.30 क्विंटल, गेहूं 0.50 क्विंटल, शक्कर जीरो व नमक 5 क्विंटल पाया गया। इस प्रकार चावल 651.03 क्विंटल कम, गेंहू 69.42 क्विंटल, शक्कर 1.44 क्विटल व नमक 1.55 क्विंटल कम पाया गया। कुल 28,18,525 रुपये की हेराफेरी की गई।
राखी उचित मूल्य दुकान में भी मनमानी उजागर
इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान राखी की जांच में पाया गया कि दल सिह वरकडे द्वारा इस दुकान के विक्रेता के रूप में कार्य करते हुए माह नवंबर 2023 के लिए आवंटित 65.03 क्विटल चावल, 17.34 क्विंटल गेहू, 3.15 क्विंटल शक्कर को टुकान में संलग्न किसी भी पात्र परिवार को वितरण नहीं किया गया है उक्त खाद्यान्न की अफरातरफरी की गई, जिसका मूल्य 315173 रुपये है। जांच में अनियमितता उजागर होने पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।



.jpg)

