लालकृष्ण आडवाणी की हेल्थ पर AIIMS ने जारी किया अपडेट, जानिए कितनी चिंताजनक है वयोवृद्ध भाजपा नेता की तबीयत
देश में लालकृष्ण आडवाणी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं हैं और समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया जाता है। आज भाजपा के बड़े नेता आडवाणी से मिलने अस्पताल जा सकते हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 08:00:51 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 08:31:04 AM (IST)

HighLights
- 96 वर्ष है LK आडवाणी की उम्र
- बीती रात करवाया गया था भर्ती
- एम्स ने सुबह जारी किया स्टेटमेंट
एजेंसी, नई दिल्ली (LK Advani Well being Replace)। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को बीती रात दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह एम्स की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक, आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
हालांकि, अस्पताल ने पूर्व डिप्टी पीएम और भारत रत्न से सम्मानित दिग्गज नेता की हेल्थ के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि आडवाणी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने की कामना
जैसे ही खबर आई कि आडवाणी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, भाजपा नेताओं के साथ ही आम लोगों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ आ गई।
खबर अपडेट हो रही है….

