Sonakshi Sinha-Zaheer’s dinner date After Wedding ceremony, Household and mates be part of | सोनाक्षी सिन्हा-जहीर की पोस्ट वेडिंग डिनर डेट: शादी के बाद पहली बार साथ निकले, परिवार और दोस्तों का मिला साथ, पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं पहुंचे
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। शादी के बाद कपल पहली बार डिनर डेट पर निकले हैं, जिस दौरान उन्हें परिवार और दोस्तों का भी साथ मिला है। इस डिनर डेट पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा, वेटरन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन और हुमा कुरैशी भी शामिल हुई थीं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को बुधवार रात को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान सोनाक्षी ने लाल रेपलॉन बॉडीकॉन मिड लेंथ स्कर्ट के साथ श्रग पैटर्न थ्री-पीस ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं जहीर इकबाल सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ ब्लैक पेंट में स्पॉट हुए हैं ।

परिवार के साथ डिनर पर निकलीं, पिता नहीं पहुंचे
सोनाक्षी ने रेस्टोरेंट में एंट्री लेते हुए पति जहीर के साथ पैपराजी को पोज दिए और फिर ससुर इकबाल रत्नासी के गले मिलीं। इस पार्टी में सोनाक्षी और जहीर की करीबी दोस्त हुमा कुरैशी भी मौजूद रहीं। उनके अलावा पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लन, प्रोड्यूसर शशि रंजन, उनकी पत्नी अनु रंजन और कुछ करीबी रिश्तेदार भी शामिल रहे हैं। सामने आईं तस्वीरों में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नजर नहीं आए।
देखिए डिनर डेट की तस्वीरें-

प्रोड्यूसर शशि रंजन और उनकी पत्नी अनु रंजन के साथ सोनाक्षी-जहीर।

सिन्हा परिवार के करीबियों के साथ सोनाक्षी सिन्हा।

पूनम सिन्हा के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल।

पूनम ढिल्लन और करीबियों के साथ पूनम सिन्हा।

पूनम ढिल्लन के साथ हुमा कुरैशी।
23 जून को की है सिविल मैरिज
बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की है। कपल ने सोनाक्षी के बांद्रा स्थित घर में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की थी। इस दौरान सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम सिन्हा की साड़ी और विंटेज ज्वेलरी पहनी थी।
देखिए शादी की तस्वीरें-

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

सिविल मैरिज के दौरान सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे नजर आई हैं।
शादी के बाद कपल ने मुंबई के दादर में स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स रहीं कि सोनाक्षी ने अपनी शादी का पहला कार्ड दबंग को-स्टार सलमान खान को दिया है। सिक्योरिटी के चलते सलमान उनके रिसेप्शन में सबसे देर से पहुंचे थे, जबकि उनके बॉडीगार्ड शेरा और अरबाज खान पहले से पार्टी का हिस्सा थे।

देखिए सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन की तस्वीरें-

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल चांद बूटा सिल्क ब्रॉकेड बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है।

सोनाक्षी ने करण जौहर की ज्वेलरी ब्रांड त्यानी का नेकपीस पहना था, जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए है। वहीं पोल्की चांद बाली की कीमत 2 लाख 15 हजार रुपए है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिसेप्शन मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुआ था।

