अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED पहुंची कोर्ट, समन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED पहुंची कोर्ट, समन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन बार-बार नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, ईडी ने अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की शरण ली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 09:07 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 09:07 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED पहुंची कोर्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन बार-बार नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, ईडी ने अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की शरण ली है।

शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब पांच समन अरविंद केजरीवाल को भेजे हैं। केजरीवाल बार-बार ईडी के समने भेजने के बावजूद पेश नहीं हुए। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ ईडी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है, जिससे उन पर दबाव पड़े। कोर्ट ने अभी कुछ दलीलें सुनकर 7 फरवरी की तारीख तय की है। वह तभी बाकी बची हुई दलीलें सुनेगी।

पांचवा समन 2 फरवरी को भेजा

आबकारी घोटाले मामले में ईडी से केजरीवाल लगातार बचते नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि पूछताछ के बाद ईडी उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी। ईडी ने पांचवा समय 31 जनवरी को भेजा था। उन्हें 2 फरवरी को बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन