Korba Crime Information: एसईसीएल के चिकित्सक के निवास से 20 लाख से अधिक की चोरी

पुलिस ने मामले में धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:35:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 11:35:51 PM (IST)

Korba Crime News: एसईसीएल के चिकित्सक के निवास से 20 लाख से अधिक की चोरी

HighLights

  1. टीआइ सोनवानी के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसएल) की कुसमुंडा स्थित विकास नगर विभागीय कालोनी में एक डाक्टर के आवास से 20 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ डा अरविंद कुमार कुसमुंडा में निवासरत है। मंगलवार की रात चोरों ने उनके आवास को निशाना बनाया। घर में घुस कर चोरों ने जेवरात व नकदी समेत लगभग 20 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कुसमुंडा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने डाग स्क्वायड भी मौके पर बुला जांच की। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी चोरों के संबंध में सुराग नहीं मिल सका है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

टीआइ सोनवानी के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : क्षेत्र में चोरों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक निरीक्षक (टीआइ) के सूने निवास स्थान का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गए और नकदी समेत सामानों की चोरी कर ली।

घटना बालको थाना अंतर्गत बालको के विभागीय आवासीय परिसर सेक्टर वन में घटित हुई। कोरबा में पूर्व में पदस्थ निरीक्षक सनत सोनवानी स्थानांतरण के बाद बीजापुर चले गए हैं, पर उनका परिवार अभी भी बालको में आबंटित आवास क्रमांक डी-26 सेक्टर वन में निवासरत है। सोनवानी के साला दीपक कुमार वर्मा ने बालको थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसकी दीदी ज्योति सोनवानी सेक्टर वन स्थित आवास में रहती है। 23 जून 2024 की रात 8.30 बजे दीदी ज्योति बच्चों को लेकर उसके साथ कुसमुंडा गई थी। घर पर ताला लगा था।

दूसरे दिन 24 जून को सुबह 8.30 बजे माली फोन कर बताया कि क्वार्टर का दरवाजा खुला है। दीपक बालको के क्वार्टर को देखने आया था, तो सामने का दरवाजा को तोड़ने का प्रयास किए, सेंटर लाक होने से दरवाजा नहीं टूटा। तब चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर आलमारी को खोलकर नगद 15,000 रुपये समेत पेंट, शर्ट, चादर कुल कीमत 25,000 रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामले में धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांचकी। इस चोरी को लेकर बालको क्षेत्र में काफी चर्चा है। बताना होगा कि सनत सोनवानी बालको के थाना प्रभारी रह चुके हैं साथ ही उन्होंने साइबर सेल में भी प्रभारी के तौर पर बेहतर दायित्व का निर्वहन करते हुए कई मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्हीं के घर चोरी हो जाने से पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।