Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में तीन आतंकवादी ढेर, चौथे टेररिस्ट की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आंतकवादियों को ढेर कर दिया है। बुधवार सुबह दो से तीन आंतकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना पुलिस और सेना को मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। एक और आतंकवादी की तलाश जारी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:18:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 08:37:14 PM (IST)

डोडा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकियों का खात्मा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, जम्मू। Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। एक और आतंकवादी की तलाश जारी है। डोडा जिले में पहाड़ी की चोटी पर चाल आतंकी छिपे थे।

एनकाउंटर में एक जवान घायल

इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के जवान आशिक हुसैन घायल हो गए। उन्हें डोडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है।

आतंकियों ने घर पर की गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को डोडा में आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस तलाशी अभियान चला रहे हैं। बुधवार सुबह दो से तीन आंतकियों के सिनू पंचायत के गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान आतंकियों ने मिट्टी से बने एक घर पर गोलीबारी की।

मंगलवार शाम ग्रेनेड हुआ था बरामद

इलाके में सर्च अभियान जारी है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए नजर रखी जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार शाम ग्रेनेड बरामद किया था।