Amitabh Bachchan Mumbai Workplace Property Worth | Andheri Veer Savarkar Signature Constructing | अमिताभ ने 60 करोड़ में खरीदे 3 ऑफिस स्पेस: अंधेरी की वीएस सिग्नेचर बिल्डिंग में किया इन्वेस्ट, अगस्त 2023 में यहीं खरीदे थे चार ऑफिस यूनिट

Amitabh Bachchan Mumbai Workplace Property Worth | Andheri Veer Savarkar Signature Constructing | अमिताभ ने 60 करोड़ में खरीदे 3 ऑफिस स्पेस: अंधेरी की वीएस सिग्नेचर बिल्डिंग में किया इन्वेस्ट, अगस्त 2023 में यहीं खरीदे थे चार ऑफिस यूनिट

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 60 करोड़ में 3 ऑफिस यूनिट खरीदे हैं। एक्टर ने यह प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी में वीरा देसाई रोड पर मौजूद वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में खरीदी है।

बिग बी ने अपने बंगले 'जलसा' में भी एक ऑफिस बनवाया हुआ है।

बिग बी ने अपने बंगले ‘जलसा’ में भी एक ऑफिस बनवाया हुआ है।

3.57 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक 8,429 स्क्वायर फीट के कुल एरिया में मौजूद इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के लिए सुपरस्टार ने 59.58 करोड़ रुपए का भुगतान कियाा है।

इस कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए अमिताभ ने 3.57 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी पे की है। एक्टर को इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के साथ तीन कार पार्किंग एरिया भी मिले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर पर अमिताभ की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।

इसी बिल्डिंग में पहले से ही 4 ऑफिस यूनिट के मालिक
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने इस बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया हो। यहां वो इससे पहले भी अगस्त 2023 में चार ऑफिस स्पेस खरीद चुके हैं।

अब नए खरीदे इन तीन कमर्शियल यूनिट्स को मिलाकर अमिताभ बच्चन के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में कुल सात ऑफिस यूनिट हो गए हैं।

सारा ने जुलाई 2023 और कार्तिक ने सितंबर 2023 में इसी बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया था।

सारा ने जुलाई 2023 और कार्तिक ने सितंबर 2023 में इसी बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया था।

सारा, काजोल और कार्तिक भी कर चुके हैं इस बिल्डिंग में इन्वेस्ट
जिस बिल्डिंग में अमिताभ ने यह ऑफिस स्पेस खरीदा है इस बिल्डिंग में पहले से ही कई सेलिब्रिटी इन्वेस्ट कर चुके है। काजोल मे पिछले साल इसी बिल्डिंग में 194 स्क्वायर फीट का कमर्शियल स्पेस खरीदा था।

सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने भी जुलाई 2023 में इस बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर 9 करोड़ में एक यूनिट खरीदा है। इसके अलावा पिछले साल सितंबर में कार्तिक आर्यन ने भी चौथे फ्लोर पर 10.09 करोड़ में कमर्शियल स्पेस खरीदा था।

हाल ही में अभिषेक ने खरीदे थे 6 लग्जरी अपार्टमेंट
अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी इस साल मई में मुंबई में 15 करोड़ के 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं। एक्टर ने बाेरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में यह इन्वेस्टमेंट किया था। इन 6 अपार्टमेंट का कंबाइंड एरिया मिलाकर 4 हजार 892 स्क्वायर फीट है जिसे एक्टर ने 31 हजार 498 रुपए प्रति स्क्वायर फीट की कीमत पर खरीदा है।

‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा के रोल में दिखेंगे
वर्कफ्रंट पर अमिताभ की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ जो इस गुरुवार यानी 27 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकार भी होंगे।

खबरें और भी हैं…