4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाइयों ने शिरकत की या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सोनाक्षी के जुड़वां भाई लव और कुश अपनी इकलौती बहन की शादी में नहीं पहुंचे क्योंकि वो जहीर से उनकी शादी से खुश नहीं थे।
इस बारे में लव सिन्हा ने कहा था कि वो समय आने पर अपनी बात रखेंगे। अब कुश सिन्हा ने भी शादी से गैरमौजूदगी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने न्यूज18 शोशा से बातचीत में कहा कि वो सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे।

बाएं से लव, पूनम सिन्हा, कुश और शत्रुघ्न सिन्हा।
मैं शादी में मौजूद था: कुश सिन्हा
कुश ने कहा, ‘मैंने देखा कि लोग गलत जानकारी दे रहे हैं। ये सब एक लीडिंग पोर्टल के आर्टिकल से शुरू हुआ जिन्होंने एक सूत्र के हवाले से स्टोरी चला दी। मैं नहीं जानता कि ये सब कौन कर रहा है और ये सब कहां से शुरू हुआ है लेकिन कुछ मीडिया हाउसेस के पास मेरी इमेज हैं जिनमें दिखाई दे रहा है कि मैं उस रात वहां मौजूद था।’

बाएं से लव, सोनाक्षी और कुश सिन्हा।
ये फैमिली के लिए ये सेंसिटिव समय है: कुश
उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लाइमलाइट में रहने की आदत नहीं है, इस वजह से शादी से बाकी मेहमानों की तरह उनकी तस्वीरें सामने नहीं आईं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी में मौजूद नहीं थे। कुश ने ये बात भी मानी कि उनकी फैमिली के लिए ये काफी सेंसिटिव समय है।

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी।
सोनाक्षी की शादी पर कुश बोले, ‘मैं अपनी बहन को ढेर सारी बधाई देता हूं और हमेशा उनकी खुशहाली की प्रार्थना करता हूं।’





