Bilaspur Political Information: पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में प्रसन्नता का भाव दिखे: विजय शर्मा

Bilaspur Political Information: पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में प्रसन्नता का भाव दिखे: विजय शर्मा

डिप्टी सीएम शर्मा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराधों के पीछे पड़ना बीते सरकार की तरह अनुचित कार्यों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हुई है। पुलिस अब पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:26:02 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:26:02 AM (IST)

अटल विश्विद्यालय कार्यक्रम

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि विष्णुदेव साय सरकार का साफ मानना है कि पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में प्रसन्नता का भाव नजर आनी चाहिए। पुलिस को उनके मूल काम में लगाया गया है। पुलिस अब पुलिसिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

डिप्टी सीएम शर्मा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराधों के पीछे पड़ना बीते सरकार की तरह अनुचित कार्यों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हुई है। पुलिस अब पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में दुरुस्त हो रही है। नक्सल उन्नमूलन की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

बलौदा बाजार हिंसा पर गृहमंत्री ने कहा कि उचित लोगों तक पहुंचने के लिए कमेटी बनाई गई है। तोड़फोड़ और हिंसा की घटना में जिनकी संलिप्तता रही है ऐसे बहुल लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ लेागों को भ्रमित कर लाया गया था। ऐसे बेगुनाहों को कमेटी के सामने अपनी बात रखने और प्रमाण पेश करने का मौका दिया जाएगा।

बेगुनाही का सबूत पेश करने का पूरा-पूरा अवसर ऐसे लोगों को दिया जाएगा। सरकार की पूरी कोशिश है कि निर्दोष इस मामले में ना फंसे। नक्सल उन्नमूलन के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्नमूलन की दिशा में राज्य सरकार ने गंभीरता के साथ काम शुरू कर दिया है। नक्सली आत्मसमर्पण करे। इसके लिए जरूरी नीति भी बनाई जा रही है। शहीद परिवार को लेकर भी राज्य सरकार ने काम प्रारंभ कर दिया है। हमारा स्पष्ट मानना है कि बस्तर के गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। कोई भी गांव विकास से अछूता ना रहे।

आपातकाल दमनात्मक कार्रवाई थी

आपातकाल के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि इसे लेकर हमारी धारण स्पष्ट है। हम लोकतंत्र के संवाहक है। लोकतंत्र का उस दौर में दमन किया गया था। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई थी।

केंद्र की कांग्रेस सरकार जब लोकतंत्र का गला घोट रही थी तब मीसाबंदियों ने चिराग हाथ में उठाकर रोशनी जगाई थी। मीसाबंदियों को सम्मान निधि देने का काम हमारी सरकार ने प्रांरभ किया है। कांग्रेस की सरकार ने सम्मान निधि को रोक दिया था। हमने पांच वर्ष की निधि के साथ ही सम्मान निधि को एक बार फिर चालू कर दिया है।