West Bengal: बिहार के युवक को हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा देख मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

हुगली नदी पर बने हावड़ा ब्रिज पर चढ़कर अक्सर लोग आत्महत्या करने की कोशिश करते हैं, इसलिए ब्रिज पर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी रहती है। उसके बावजूद भी लोग इस पर चढ़ जाते हैं। शनिवार को बिहार के एक युवक ने ब्रिज पर चढ़कर टहलना शुरु कर दिया, जिसको देखकर लोगों के हाथ-पांव फूल गए। युवक को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 07:32:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 07:32:39 PM (IST)

West Bengal: बिहार के युवक को हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा देख मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा
हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा युवक।

HighLights

  1. हावड़ा ब्रिज पर चढ़कर टहलने लगा बिहार का युवक।
  2. पुलिस ने मशक्कत के बाद ब्रिज से नीचे उतारा।
  3. बिहार के सिवान जिले के गांव रहने वाला है युवक

एजेंसी, कोलकाता। बंगाल में कोलकाता को हावड़ा से हुगली नदी पर बना हावड़ा ब्रिज जोड़ता है। इस ब्रिज पर शनिवार को बिहार का एक युवक चढ़ गया। उसको देख व्यस्त हावड़ा ब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर नार्थ पोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के मुताबिक यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि ब्रिज की सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। उसके बाद भी एक युवक उसके ऊपर चढ़ जाता है।

घंटे की मशक्कत के बाद उतारा नीचे

पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाकर नीचे सुरक्षित उतारा। इस दौरान एक घंटे तक पुलिस उसको नीचे उतारने के लिए मशक्कत करती रही। उसको नीचे उतारकर तुरंत ही कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

युवक का नाम विश्वकर्मा कुमार (27) है। उसके पिता का नाम अवधेश शाह है। वह बिहार के सिवान जिले के छपिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला है।

मानसिक रूप से पीड़ित है युवक

पुलिस से जब युवक ब्रिज पर चढ़ने का कारण पूछा गया, तो वह ठीक से इसका उत्तर नहीं दे पाई। उनका कहना है कि युवक कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान है। यह घटना 12 बजे हुई थी। पुलिस को जैसी ही इस बारे में सूचना मिली, वैसे ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को ब्रिज से नीचे उतारा।

ब्रिज पर चढ़कर टहल रहा था युवक

युवक को लोगों ने देखा तब वह पिलर नंबर चार और पांच पर टहल रहा था। उसको ऐसा करता देख लोगों ने उसकी तरफ देखकर चीखना शुरू कर दिया। उसके बाद ब्रिज पर भीड़ का बढ़ना शुरु हो गया था।