Chhindwara Information: छिंदवाड़ा में ट्रिपल तलाक मामले में सामने आया ससुराल पक्ष, प्रेम प्रसंग असली वजह
मुस्लिम महिला के पति ने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो गलत हैं। इसमें ना तो दहेज का कोई मामला है ना ही तीन तलाक का मामला है और ना ही भाजपा को वोट देने का कोई मामला है।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:46:21 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:46:21 AM (IST)
.jpg)
HighLights
- ट्रिपल तलाक मामले में ससुराल पक्ष आया सामने
- प्रेम प्रसंग के चलते दिया गया तलाक
- ना ही तीन तलाक का मामला है और ना ही भाजपा को वोट देने का
छिंदवाड़ा। बीते दिनों मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया था कि उसने भाजपा को वोट दिया, इसलिए पति और ससुराल वालों ने मारपीट की। इस आरोप के बाद ससुराल पक्ष सामने आया है। मुस्लिम महिला के पति आसिफ मंसूरी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने भाजपा को वोट दी इसलिए उन्हें तीन तलाक दिया गया, जबकि उसकी वास्तविकता यह है कि उनके प्रेम प्रसंग के चलते इनको तलाक दिया गया है और इसके पहले उनको अनेक बार उनके प्रेम प्रसंग में माफ करके सुधारने का मौका दिया गया है।
भाजपा को वोट देने पर नहीं दिया तीन तलाक
मामला लगभग 2021 से चल रहा है जिसमें 30 मार्च 2022 को पहले तलाक दिया गया है फिर 20 अक्टूबर 2023 को दूसरा तलाक दिया गया है जबकि कोई इलेक्शन या चुनाव नहीं थे और फिर एक महीने के अंतराल पर 23 नवंबर 2023 को तीसरा तलाक दिया गया है। इसमें ना तो दहेज का कोई मामला है ना ही तीन तलाक का मामला है और ना ही भाजपा को वोट देने का कोई मामला है।
यह सिर्फ उनके प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है और पिछले सब 3 साल से यह सबसे अलग किराए के मकान में अपने पति के साथ रह रही थी फिर 20 अक्टूबर को जब दूसरा तलाक हुआ था उसके बाद से यह सात माह से अकेली रह रही है। इस मैटर में इस मामले में पहले भी थाने में और एसपी को 2022 में आवेदन भी दिया गया था यह मामला वन स्टाप सेंटर में 2021 में चल चुका है।

